फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसडीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पठन-पाठन की हकीकत खंगाली

Tue, 26 Aug 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
दु​खियापुर आदमपुर ​स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा का निरीक्षण करते उप जिला​धिकार
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को तीन सदस्यीय टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दुखियापुर आदमपुर का निरीक्षण किया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने का कार्य करें। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन की हकीकत देखी।
विज्ञापन

एसडीएम सोरांव हीरालाल सैनी क्षेत्र के दुखियापुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। विद्यालय में एसडीएम ने छात्राओं से कई सवाल पूछे। बच्चों ने सही जवाब नहीं दिया तो वे नाराज हो गए। उन्होंने वार्डन श्रद्धा तिवारी को हिदायत दी कि शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट न आए। इसके साथ ही उन्होंने आवासीय परिसर की जांच की। तीन सदस्यीय टीम में खंड शिक्षा अधिकारी क्षमाशंकर पांडेय, सहायक शिक्षिका ममता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें