फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क के किनारे खुले इलेक्ट्रिक बॉक्स की चपेट में आने से मूर्तिकार की मौत

विज्ञापन
मूर्तिकार राजन प्रजापति की फाइल फोटो
विज्ञापन
सड़क के किनारे स्थित खुले इलेक्ट्रिक बॉक्स की चपेट में आने से खलासी लाइन कीडगंज निवासी मूर्तिकार राजन प्रजापति (45) की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के करीब 20 मिनट के बाद बिजली कर्मियों ने लाइट काटी।
विज्ञापन

इसके बाद मूर्तिकार को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
राजन घर पर मिट्टी की मूर्तियां और खिलौने बनाते थे। परिवार में पत्नी ज्योति के अलावा एक बेटा व एक बेटी है। भतीजे शिवम ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे चाचा घर से सब्जी लेने घर से निकले थे। कीडगंज थाने के पास उनका पैर किसी चीज में फंस गया और वह गिर पड़े।उनका एक हाथ सड़क के किनारे जमीन पर स्थित बिजली के खुले बॉक्स में छू गया और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

-
बिजली कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

शिवम का दावा है कि इलेक्ट्रिक बॉक्स काफी समय से खुला हुआ है। लोगों कई बार इसकी शिकायत की थी, लेकिन बिजली विभाग के बॉक्स बंद नहीं किया। पत्नी ज्योति ने पुलिस को तहरीर देकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें