फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सिविल लाइंस में सांसद लिखी कार पर प्रदर्शनकारियों ने बोला हमला, जमकर हुआ हंगामा

Sat, 25 Jul 2026 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस में छात्र प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक दलों का झंडा लगी गाड़ियों को निशाना बनाया गया। स्ट्रेची रोड पर ''सांसद'' लिखी एक स्कॉर्पियो को कुछ युवक चारों ओर से घेरकर तोड़फोड़ किया।
विज्ञापन
सिविल लाइंस में सांसद लिखी कार पर प्रदर्शनकारियोंं ने बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में छात्र प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक दलों का झंडा लगी गाड़ियों को निशाना बनाया गया। स्ट्रेची रोड पर ''सांसद'' लिखी एक स्कॉर्पियो को कुछ युवक चारों ओर से घेरकर तोड़फोड़ किया। वहीं, सरदार पटेल मार्ग पर भी एक फॉर्च्यूनर को रोककर उस पर बोतल फेंकने और तोड़फोड़ का प्रयास किया गया। सुभाष चौराहे पर भी एक कार का पीछा कर कुछ लोगाें ने दौड़ा लिया।

विज्ञापन






प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने राजनीतिक झंडा लगी गाड़ियों को देखकर उन्हें रोक लिया। स्ट्रेची रोड पर चित्रकूट नंबर की एक स्कॉर्पियो को घेरकर उस पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया और शीशे तोड़ दिए गए। गाड़ी में सांसद लिखा था। वाहन के अंदर कुछ लोग मौजूद थे, जो लगातार नुकसान न पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित निकल जाने देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन इसके बावजूद तोड़फोड़ जारी रहा। लोगों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


उधर, सरदार पटेल मार्ग पर एक राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा देख फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोक लिया। बोतल फेंक गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया। हालांकि, इस घटना में वाहन को कितनी क्षति पहुंची है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके अलावा सुभाष चौराहे पर भी राजनीतिक झंडा लगी एक अन्य गाड़ी को कुछ प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा लिया। हालांकि, चालक समय रहते वाहन निकाल ले गया, जिससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

घटना के दौरान आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कई लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए, जबकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव का भी प्रयास किया। दूसरी तरफ घटना के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव का कहना है कि वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर या एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें