नासी के अध्यक्ष प्रो. अजय घटक ने ग्रीन हाइड्रोजन की प्रदूषण विहीन गुणवत्ता के कारण इसके उत्पादन में तेजी लाने और नए एवं युवा उधमियों को ज्यादा से ज्यादा अवसर देने की बात कही। आईआईटी दिल्ली के प्रो. अनुराग शर्मा ने इस उद्योग में अच्छी तकनीकी जानने वाले कर्मचारियों की जरूरत को देखते हुए युवाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाने पर जोर दिया।
इससे पूर्व परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष डॉ. केएन व्यास की अध्यक्षता में इसरो के वैज्ञानिक प्रो. एस. सोमनाथ ने स्पेस टेक्नोलॉजी का आईटी के विकास में योगदान पर व्याख्यान दिया। इसके अलावा डॉ. अशोक झुनझुन वाला, प्रो. शांतनु चौधरी, प्रो. सुखदेव रॉय, प्रो. जयंत हरितसा ने व्याख्यान दिए। संचालन डॉ. संतोष शुक्ला एवं धन्यवाद ज्ञापन एनबीआरआई, लखनऊ के निदेशक एसके बारिक ने किया।
पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किए शोधपत्र
अधिवेशन में शामिल तकरीबन डेढ़ सौ शोधार्थियों और वैज्ञानिकों ने पोस्टर के माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने पोस्टरों का मूल्यांकन किया।