फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वैज्ञानिक डॉ. केपी मिश्र को परमाणु विकिरण उर्जा पर व्याख्यान के लिए जापान ने किया आमंत्रित

विज्ञापन
बहरिया के कटनई गांव निवासी वैज्ञानिक डाॅ के पी मिश्र
विज्ञापन
विकास खंड बहरिया के हरिराम पट्टी उर्फ कटनई गांव निवासी वैज्ञानिक डाॅ. केपी मिश्र को जापान के हिरोशिमा विश्वविद्यालय में 23 अक्टूबर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 1945 में जापान पर गिराए गए परमाणु बम के 80वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम हो रहा है।
विज्ञापन

सम्मेलन में पूरी दुनिया के नामचीन परमाणु वैज्ञानिकों को बुलाया गया है। 23 से 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में डाॅ. केपी मिश्र परमाणु विकिरण की खूबियां और उससे कैंसर के उपचार की नई विधियों पर अपना व्याख्यान देंगे। उन्होंने परमाणु संस्थानों में कार्यरत कर्मियों पर विकिरण का कुप्रभाव के इलाज पर शोध में महारत प्राप्त है। उनके लगभग 300 शोधपत्र जानीमानी विज्ञान पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वह यूरोपियन आयोग के विशेषज्ञ चयनित हैं। देश के प्रतिष्ठित परमाणु ऊर्जा संस्थान भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में विभागाध्यक्ष व निदेशक रह चुके हैं। वर्तमान में भारत सरकार की कई विज्ञान और तकनीकी समितियों में सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. मिश्र बहरिया के कटनाई में पैदा हुए हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रसायनशास्त्र से स्नाकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। वह प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल और क्षेत्रीय कैंसर केंद्र की काउंसिल में रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें