फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुले, लौटी चहल-पहल

Thu, 02 Jul 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। गर्मी की लंबी छुट्टी के बाद बुधवार से जिले में स्कूल-कॉलेज खुल गए। यूपी बोर्ड एवं बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नई कक्षा में प्रवेश के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। इसके साथ ही परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान शुरू होने के साथ ड्राप आउट बच्चों की तलाश शुरू हो गई है। पहले दिन स्कूल खुलते ही सीबीएसई एवं आईसीएसई से जुड़े स्कूलों में बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह दिखाई पड़ा। छात्र-छात्राएं अपने प्रोजेक्ट सहित होमवर्क चेक करवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


पहले दिन स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं आपस में बातचीत में जुटे रहे की छुट्टी में कहा टहलने गए। सवा महीने की छुट्टी के बाद दोस्तों से मुलाकात हुई तो बच्चों के चेहरे दोस्तों को देखते ही चहक उठे। नए क्लास में बैठने की खुशी भी उनके चेहरे से साफ झलक रही थी। पहला दिन होने की वजह से स्कूलों में 50 प्रतिशत से भी कम बच्चों की उपस्थिति रही। कक्षा में पहला दिन परिचय के साथ कोर्स की जानकारी देने में बीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें