लखनऊ में भी मिला है भूखंड
इनके अलावा लखनऊ में भी 5160 वर्ग मीटर जमीन जब्त की गई है। वहीं, प्रयागराज व लखनऊ में मकान के रूप में भी व्यापक पैमाने पर संपत्तियां जब्त की गईं हैं। इन संपत्तियों के जब्तीकरण के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी और राज्य सरकार में निहित होने बाद अलग-अलग योजनाओं के लिए आवंटित की जाएंगी। वहीं, पूर्व में एयरपोर्ट के आसपास के गांवों में कुर्क की गई माफिया अतीक व उसके करीबियों की तकरीबन ढाई हेक्टेयर जमीन को एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित नई टाउनशिप एयरोसिटी के लिए उपयोग में लाने की तैयारी है।
पूर्व में राज्य सरकार में निहित की जा चुकी माफिया की जमीन को नई टाउनशिप के लिए शासन से मांगा गया है। हाल ही में जो संपत्तियां जब्त की गईं हैं, निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें भी राज्य सरकार में निहित किए जाने के बाद विभिन्न योजनाओं के लिए उनका उपयोग किया जाएगा। आवश्यकतानुसार स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य योजनाओं के तहत जमीन आवंटन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।’ - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी