फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: सीबीएसई कम करेगा स्कूली बच्चों का कोर्स

Tue, 21 Apr 2020 02:05 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे के चलते लागू लॉकडाउन से छात्रों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की ओर से शैक्षिक सत्र 2020-21 के कोर्स में कुछ बदलाव करने की तैयारी है।  लॉकडाउन की वजह से छात्रों को पढ़ाई के मामले में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए सीबीएसई काम कर रहा है। इसके लिए सीबीएसई 9वीं से 12वीं क्लास तक के छात्रों के लिए चालू शैक्षिक सत्र के पाठ्यक्रम में संशोधन कर सकता है। 

 

विज्ञापन

CBSE
बोर्ड स्थिति का आकलन कर रहा है। साथ ही इस बात का भी आकलन किया जा रहा है कि छात्रों का कितना नुकसान हुआ है। उसके बाद इस बारे में कुछ निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले एनसीईआरटी ने पिछले हफ्ते एक वैकल्पिक शैक्षिक कैलेंडर की घोषणा की थी। यह कैलेंडर पहली से पांचवीं क्लास तक के छात्रों के लिए थे। इन क्लासों के छात्र लॉकडाउन के दौरान घर पर रहने की स्थिति में इसी कैलेंडर के अनुसार पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

books - फोटो : books
काउंसिल की ओर से दूसरे क्लास लिए भी इसी तरह का कैलेंडर तैयार करने की योजना है। बोर्ड की माने तो एनसीईआरटी ने पहली से आठवीं क्लास तक के लिए संशोधित शैक्षिक कैलेंडर तैयार किया है। सीबीएसई भी लॉकडाउन के दौरान हुए छात्रों के हुए नुकसान का आकलन कर रहा है ताकि 9वीं से 12वीं क्लास तक के सिलेबस को बच्चों के लायक बनाया जा सके। इसके बारे में आने वाले समय में सूचित कर दिया जाएगा।
 
देश भर में कोरोना संक्रमण के चलते पहले 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया था, इसके बाद लॉकडाउन को बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया। लॉकडाउन की वजह से देश भर में सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और शैक्षिक संस्थान बंद हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें