फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलवाने के लिए बच्चों ने जाम कर दी सड़क

Sun, 21 Feb 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। डीएवी कान्वेंट स्कूल को मान्यता देने की मांग को लेकर छात्राें, अभिभावकों और शिक्षकों ने शनिवार को कीडगंज में चक्काजाम किया।
विज्ञापन

 स्कूल बिना मान्यता खोल दिया गया था। जांच के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल को बंद करने का आदेश दिया। इसके बाद यहां के विद्यार्थियों को दूसरे स्कूलाें में दाखिला दिलाया गया। इससे उनमें काफी निराशा और नाराजगी है। नाराज नन्हें छात्र-छात्राओं ने आर्य कन्या चौराहा पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

उन्हाेंने सड़क पर बेंच लगाकर सभी रास्ते बंद कर दिए। वे किसी को भी निकलने नहीं दे रहे थे। वहां फोर्स मौजूद थी लेकिन बच्चों के जिद के आगे और महिलाओें के भी इसमें शामिल होने की वजह से लाचार रही। इसकी वजह से काफी देर तक रास्ता बाधित रहा और वाहनों की कतार लग गई थी। प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी फिर से स्कूल शुरू करने की मांग कर रहे थे। जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों ने बच्चों और अभिभावकों को समझाकर किसी तरह से जाम खत्म कराया। इस मांग को लेकर उन्होंने शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें