कटरा मेदनीगंज बाजार में विश्वनाथगंज के विधायक जीतलाल पटेल की गाड़ी में स्थानीय विद्यालय गांधी शिक्षण संस्थान की बस ने टक्कर मार दी है, जिससे विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक बाल बाल बच गए।
कटरा मेदनीगंज बाजार में विश्वनाथगंज के विधायक जीतलाल पटेल की गाड़ी में स्थानीय विद्यालय गांधी शिक्षण संस्थान की बस ने टक्कर मार दी है, जिससे विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक बाल बाल बच गए। विधायक के साथ चार पांच अन्य लोग थे जो सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विधायक ने फोन पर बातचीत में बताया कि बस ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। जिससे हमारी गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है, लेकिन हम लोग बाल-बाल बच गए हैं। विधायक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राम किशोर साहू के साथ उनके आवास पर चले गए। मौके पर चौकी प्रभारी कटरा मेदनीगंज अमित द्विवेदी अपने हमराही यों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।