फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates : बाइक सवार को बचाने में स्कूल बस पलटी, दो बच्चों की मौत, अस्पताल में भर्ती कई घायलों की हालत बिगड़ी

Sun, 18 Dec 2022 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बच्चों से भरी स्कूल बस बेकाबू होकर पलट गई है। हादसे में कई बच्चों की मौत की सूचना है। जबकि कई घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 16
सैदाबाद में बस पटलने के बाद घायलों को एसआरएन में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।
हंडिया के सैदाबाद स्थित भैंसकी गांव में जौनपुर से पिकनिक पर आ रही बच्चों से भरी बस पलट गई। इसमें अंकित यादव(16) व अनुराग(15) निवासी जौनपुर की मौत हो गई। साथ ही बच्चों व शिक्षक समेत 21 लोग जख्मी हो गए। हालत गंभीर होने पर इनमें से सात को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। रविवार को भी एसआरएन में अफरातफरी का माहौल रहा। जौनपुर के रामपुर ब्लॉक के भरतीपुर परमालपुर गांव में श्रीमती कांति देवी जनता विद्यालय स्थित है। यहां के बच्चे व स्टाफ शनिवार को पिकनिक मनाने निकले थे। उन्हें पहले आनंद भवन और फिर प्रतापगढ़ के मनगढ़ जाना था। बच्चे जौनपुर में अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। 


सुबह 9.45 बजे के करीब बस प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर भैंसकी गांव के सामने पहुंची थी कि तभी अचानक बाइकसवार संतोष विश्वकर्मा सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। स्थानीय लोग भागकर पहुंचे तो बच्चे लहुलुहान हाल में भीतर फंसे चीख रहे थे। घायलों को बस से निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां से 23 लोगों को एसआरएन रेफर कर दिया गया। तब तक कई थानों की फोर्स लेकर पुलिस अफसर भी पहुंच चुके थे। एसआरएन में दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया गया। उधर सात गंभीर घायलों को छोड़कर अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।  


 
विज्ञापन

2 of 16
Prayagraj News : सैदाबाद बस हादसे में जान गंवाने वाले छात्र अनुराग कुमार और अंकित यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
इनकी हुई मौत
1- अंकित पुत्र रामजतन यादव निवासी घोरहा मानपुर, थाना सुरेरी जिला जौनपुर। 
2- अनुराग कुमार पुत्र महेंद्र निवासी भरतीपुर, थाना सुरेरी जिला जौनपुर। 
विज्ञापन

3 of 16
स्कूल बस पलटने के बाद दहशत में बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
जिनकी हालत बनी हुई है गंभीर 
1- हर्षित सिंह(22) पुत्र कट्टर सिंह निवासी कुसरूपुरे दयाल थाना सुरेरी जिला जौनपुर
2- नंदनी पाल (16) पुत्री कांता पाल निवासी भरतीपुर, थाना रामपुर जिला जौनपुर
3- सुनील यादव(20) निवासी रामपुर  जिला जौनपुर
4- खुशी यादव(18) पुत्री सुरेंद्र यादव निवासी कसेरू चौराहा, रामपुर जिला जौनपुर
5- खुशबू गुप्ता(20) पुत्री संदीप गुप्ता निवासी भरतीपुर, थाना रामपुर जिला जौनपुर
6- अंजलि सरोज(17) पुत्री राजेश कुमार निवासी रामपुर जिला जौनपुर
7- संतोष विश्वकर्मा (33) निवासी कुशहालपुरा, तारा थाना हंडिया प्रयागराज।

4 of 16
क्रेन से बस को सड़क से हटवाया गया। - फोटो : अमर उजाला
घायलों में बाइकसवार युवक भी शामिल है। उस समेत सात गंभीर घायलों का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया है।  
- आकाश कुलहरि, अतिरक्त पुलिस आयुक्त
विज्ञापन

5 of 16
स्कूल बस पलटने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर पुलिस की सुरक्षा में भेजे गए घर
उधर घटना के बाद सुरक्षित बचे बससवार 60 अन्य बच्चों व स्टाफ को सैदाबाद में ही स्थित एक निजी स्कूल में ले जाया गया। सूचना पर जौनपुर पुलिस व प्रशासन के अफसर भी आ गए। वहां से दोपहर बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा में घर भेज दिया गया। इधर एसआरएन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम 14 अन्य को भी पुलिस सुरक्षा में उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन

6 of 16
घायल बच्चों का उपचार कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
एक घायल गया घर, छह का इलाज जारी

हंडिया के सैदाबाद स्थित भेस्की में बस हादसे में घायल लोगों में से सुनील यादव रविवार को एसआरएन अस्पताल से घर चला गया। अन्य छह घायलों का इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। 


अन्य घायलों में हर्षित सिंह (22) पुत्र कट्टर सिंह निवासी कुसरूपुरे दयाल थाना सुरेरी, नंदनी पाल (16) पुत्री कांता पाल निवासी भरतीपुर, थाना रामपुर, खुशी यादव(18) पुत्री सुरेंद्र यादव निवासी कसेरू चौराहा, रामपुर, खुशबू गुप्ता(20) पुत्री संदीप गुप्ता निवासी भरतीपुर, थाना रामपुर, अंजलि सरोज(17) पुत्री राजेश कुमार निवासी रामपुर और संतोष विश्वकर्मा(33) निवासी कुशहालपुरा, तारा थाना हंडिया शामिल हैं। 


इन सभी की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि रविवार को सुनील के परिजन पहुंचे और हालत ठीक होने पर उसे घर लेकर चले गए। अन्य घायलों की हालत में भी तेजी से सुधार हो रहा है। हंडिया इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि कोई तहरीर अब तक नहीं मिली है। 




विज्ञापन

7 of 16
हादसे के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद दहशत में रहे बच्चे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

8 of 16
बच्चों से भरी स्कूल बस एक बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई। - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद दहशत में रहे बच्चे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

9 of 16
प्राथमिक उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद दहशत में रहे बच्चे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

10 of 16
स्कूल बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद दहशत में रहे बच्चे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

11 of 16
PHOTOS: बच्चों से भरी बस पलटते ही मचा शोर, दो छात्रों की दबने से मौत, कई घायल, डर से कांप उठे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद दहशत में रहे बच्चे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

12 of 16
स्कूल बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद दहशत में रहे बच्चे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

13 of 16
स्कूल बस पलटने के बाद घायल बच्चों को एसआरएन में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।
घटना के बाद दहशत में रहे बच्चे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

14 of 16
स्कूल बस पलटने से घायल बच्चों को उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।
घटना के बाद दहशत में रहे बच्चे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

15 of 16
बस पलटने से घायल बच्चों को एसआरएन अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
घटना के बाद दहशत में रहे बच्चे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

16 of 16
बस पलटने से घायल बच्चों को एसआरएन अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
घटना के बाद दहशत में रहे बच्चे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें