फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बच्चों से भरी स्कूली बस नहर में पलटी, चालक-परिचालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को ले जा रही स्कूल बस शनिवार को दोपहर में काैंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदा गांव के पास अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

जारी बाजार में संचालित एचएल जायसवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद चालक बलवीर यादव और परिचालक प्रकाश बस से बच्चों को घर छोड़ने जा रहे थे। बस में चांदी, मैदा, बांसी डंडो, रामपुर, गडैया, जारी आदि गांव के एलकेजी से कक्षा-10 तक के 25 से अधिक बच्चे थे। इस दाैरान मैदा गांव के पास बस बेकाबू होकर सड़क के किनारे नहर में पलट गई। हादसे के बाद बच्चों की चीख पुकार के बीच चालक और परिचालक माैके से फरार हो गये। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने बच्चों को मशक्कत के बाद सुरक्षित बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां बड़ी संख्या में परिजन भी पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्कूली बच्चों में अनन्या सिंह, सौम्या सिंह, मानसी कनौजिया, प्रिंस गौतम, ध्रुव सिंह, दिव्यांश सिंह, यश सिंह, राज रजक, आशुतोष सोनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें