फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट अटका, छात्रवृत्ति नवीनीकरण पर संकट

विज्ञापन
scholorship in danger due to result awaited in au
विज्ञापन
प्रयागराज। नेशलन स्कॉलरशिप के नवीनीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने अब तक स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा और परास्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया है। ऐसे में छात्र स्कॉलरशिप से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कम से कम एक माह आगे बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन

इविवि के तकरीबन 100 छात्र ऐसे हैं, जिन्हें नेशनल स्कॉलरशिप मिल रही है, लेकिन वे नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है और परास्नातक प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट का भी इंतजार है, जबकि स्नातक अंतिम वर्ष से परास्नातक में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को 31 अक्तूबर तक नेशनल स्कॉलरशिप के लिए आवेद करना है।
छात्रों का कहना है कि वे निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से हैं और स्कॉलरशिप ही उनकी पढ़ाई का एकमात्र जरिया है। अगर उन्हें स्कॉलरशिप नहीं मिली तो वे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। इसी आधार पर उन्होंने नवीनीकरण के लिए आवेदन की तिथि एक माह बढने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें