प्रयागराज। बीटीसी 2013, 2014, 2015 और डीएलएड 2017, 2018 प्रथम सेमेस्टर के अवशेष/अनुत्तीर्ण प्रशिक्षुओं की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। परीक्षा एक नवंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रयागराज में 1200 और प्रदेश भर में 48 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रयागराज के चार केंद्रों में हुई परीक्षा में 928 अभ्यर्थी (77.33 फीसदी) उपस्थित रहे। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में कुल 135 केंद्र बनाए गए थे। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दो से चार नवंबर तक होनी है, जिसके लिए प्रदेश भर में 85 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत है। वहीं, द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में सर्वाधिक सर्वाधिक ढाई लाख परीक्षार्थियों को शामिल होना है, जो पांच से सात नवंबर तक प्रस्तावित है। वहीं, नौ से 11 नवंबर तक प्रस्तावित चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में एक लाख परीक्षार्थी पंजीकृत है।