फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को पढ़ने के लिए हैं स्कॉलरशिप स्कीम, उठाएं लाभ

विज्ञापन
1 of 4
छात्रवृत्ति
स्कूली स्तर पर पढ़ने वाले मेधावी छात्रों केलिए भारत सरकार की ओर से अलग-अलग प्रकार की स्कालरशिप स्कीम संचालित हो रही हैं। सरकार की ओर से संचालित इन योजनाओं का लाभ हर छात्र-छात्राएं ले सकते हैं। सरकार की ओर यह योजना खासतौर पर उन बच्चों के लिए चलाई जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के होने के साथ मेधावी भी हैं। सरकार की ओर से इस प्रकार की पांच स्कालरशिप स्कूली स्तर पर छात्रों के लिए चलाई जाती हैं। बच्चों के लिए यह स्कालरशिप स्कीम एमएचआरडी, सीबीएसई, एनसीईआरटी, अल्पसंख्यक मंत्रालय, कारपोरेट मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
scholarship - फोटो : अमर उजाला

नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप

नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से चलाई जाती है। इसके लिए नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले वह छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जिनके आठवी में 55 फीसदी अंक रहे हों। आवेदन के बाद स्कॉलरशिप पाने वाले अभ्यर्थियों का चुनाव परीक्षा के बाद किया जाता है। आवेदन करने वाले छात्र-छात्रा की परिवार की वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपए अथवा उससे कम होनी चाहिए। इसमें सफल अभ्यर्थी को 12 हजार रुपए वार्षिक स्कालरशिप मिलती है। आवेदन नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर अगस्त से नवंबर के बीच मांगे जाते हैं। एनटीएसई स्कॉलरशिप: एनसीईआरटी की ओर से नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन का आयोजन होता है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
apps
परीक्षा दो स्तर पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होती है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं इस स्कालरशिप केलिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को दो हजार रुपये की स्कालरशिप मिलती है। इसके लिए आवेदन अगस्त-सितंबर में होती है। आवेदन एनसीईआरटी की राज्यों में प्रतिनिधि संस्था एससीईआरटी की ओर से किया जाता है। सीबीएसई स्कालरशिप: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से छात्रों के लिए स्कालरशिप स्कीम चलाई जाती है।

यह स्कालरशिप उन छात्राओं को दी जाती है, जो अपनी माता-पिता की इकलौती संतान हों। यह स्कीम शिक्षा में लड़कियों को आगे बढ़ाने केलिए चलाई जाती है। यह मेरिट स्कालरशिप है, जो ग्यारहवीं और बारहवीं में पढ़ने वाली छात्राओं को दी जाती है। दसवीं में कम से कम 60 फीसदी अंक पाने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए हर महीने 500 रुपए स्कालरिशप दी जाती है। आवेदन सितंबर-अक्तूबर में होता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
टीचर - फोटो : Amar Ujala

अल्पसंख्यकों के लिए प्री मैट्रिक स्कालरशिप

अल्पसंख्यकों के लिए प्री मैट्रिक स्कालरशिप दी जाती है। अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से 10 वीं तक के छात्रों को इस स्कीम का लाभ दिया जाता है। वार्षिक परीक्षा में 50 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए परिवार की वार्षिक आय एक लाख या इससे कम होनी चाहिए। इसके लिए चुने जाने वाले छात्रों के लिए प्रवेश एवं ट्यूशन फीस सरकार की ओर से दिया जाएगा।
 
आवेदन अगस्त से नवंबर के बीच पोर्टल पर किया जाता है। 0 प्री मैट्रिक स्कालरशिप: दिव्यांग कल्याण मंत्रालय ( डिपार्टमेंट ऑफ  एंपावरमेंट ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटीज) की ओर से यह स्कालरशिप दी जाती है। नौवीं, दसवीं में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों को यह स्कालरशिप दी जाती है। 40 फीसदी अथवा इससे अधिक दिव्यांग छात्रों और जिनकी पारिवारिक आय ढ़ाई लाख रुपए अथवा इससे कम है, आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन अगस्त से नवंबर के बीच किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें