विगत वर्षों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन ही नहीं कर पाए थे या फिर शिक्षण संस्थानों के स्तर पर सत्यापन में देरी हुई थी। इसकी वजह से वे छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे। इसे देखते हुए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को दो अवसर देने का निर्णय लिया गया है।
अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए दो अवसर मिलेंगे। आवेदन की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है और विद्यार्थी पहले चरण में 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विगत वर्षों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन ही नहीं कर पाए थे या फिर शिक्षण संस्थानों के स्तर पर सत्यापन में देरी हुई थी। इसकी वजह से वे छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे। इसे देखते हुए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को दो अवसर देने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, अन्य विद्यार्थियों को एक ही अवसर मिलेगा। यह व्यवस्था दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए की गई है।
समाज कल्याण विभाग की प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए भी विभाग की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत छात्र-छात्राओं से 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के विद्यार्थी पहले चरण में 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उप निदेशक समाज कल्याण सुधीर कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में एक जनवरी से 31 मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। अन्य वर्ग के विद्यार्थी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
रोजगार मेला 26 सितंबर को
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें निजी क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक कंपनियां अलग-अलग पदों के लिए साक्षात्कार लेंगी। ब्यूरो