अंजान लिंक से बुक न करें ऑर्डर : एक्सपर्ट
यूपी पुलिस के साइबर विशेषज्ञ राहुल मिश्रा बताते हैं कि ठग इतने शातिर हैं कि किसी को भी आसानी से झांसा दे देते हैं लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो ठगी से बचा जा सकता है। सबसे पहले याद रखना होगा कि फेसबुक, व्हॉट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए अंजान लिंक से ऑनलाइन शॉपिंग करने से बचना होगा। सिर्फ नामी वेबसाइट से ही ऑर्डर बुक करें। इसके प्रति सजग होने की जरूरत है।
इन बातों का रखें ध्यान
- किसी को आधार कार्ड या पैन कार्ड का विवरण न भेजें।
- ठगी से बचने के लिए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
- सोशल मीडिया पर मिले लिंक में किसी भी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- प्रयास करें कि रात में सोते वक्त मोबाइल का इंटरनेट बंद दें।
- ठगी होने पर 1930 या फिर cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
केस-एक
सिविल लाइंस के अग्निपथ कॉलोनी निवासी ममता विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बैंक खाता लखनऊ के न्यू अलीगंज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है। आरोप है कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ठगों ने खाते में 99,999 रुपये की चपत लगा दी।
केस-दो
फाफामऊ के रहने वाले सुमित सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल से ऑनलाइन कपड़ों की बुकिंग की। कपड़े तो आए नहीं लेकिन उनके खाते से 25 हजार रुपये कट गए। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।