फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ने बीजेपी नेता अशोक बाजपेई को भेजा नोटिस

विज्ञापन
SBI issued notice to BJP leader in bankrupty case. - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
पूर्व विधायक अशोक बाजपेई को एसबीआई का नोटिस
विज्ञापन

भाजपा नेता पूर्व विधायक अशोक बाजपेई को भारतीय स्टेट बैंक ने नोटिस जारी किया है। करोड़ों रुपये का कर्ज चुकता न करने पर बैंक ने उन्हें डिफाल्टर घोषित करते हुए नोटिए जारी किया है। साथ में 15 दिन में लोन तथा ब्याज की राशि जमा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैंक की ओर से लोगों को भी अशोक बाजपेई से व्यवहार न रखने के प्रति आगाह किया गया है।
विज्ञापन

परेहाट स्टील लिमिटेड के लिए अशोक बाजपेई ने बैंक से 42.85 करोड़ रुपये का लोन लिया था। उन पर इस राशि के अलावा ब्याज तथा अन्य मद में बकाया है। बैंक के तनावग्रस्त आस्ति वसूली शाखा की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कर्जदार तथा गारंटर को पूर्व में भी कई बार नोटिस दिया जा चुका है लेकिन उन्होंने कर्ज जमा नहीं किया। इसलिए डिफाल्टर घोषित किया गया है। वहीं अशोक बाजपेई ने इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उनका कहना है कि इस बारे में बैंक से ही पूछें। उन्हें कुछ नहीं कहना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें