फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यम हत्याकांड : खीरी मामले में पीड़ित परिवार को आवास, जमीन संग मिलेगा शस्त्र

Sat, 02 Sep 2023 11:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डीएम ने बताया कि परिवार में दो लोगों को आवास दिया जाएगा। इसके लिए पट्टे पर जमीन भी दी जाएगी। इसके लिए लेखपाल की रिपोर्ट आ गई है। एक-दो दिन में जमीन का पट्टा कर दिया जाएगा। फिर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
खीरी थाने पर जुटी भीड़। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खीरी में छात्र की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को जमीन और घर के साथ शस्त्र भी दिया जाएगा। साथ ही उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक छात्र के बड़े भाई महेश ने कलेक्ट्रेट में डीएम संजय कुमार खत्री से मुलाकात की। परिजन डीएम से मिलना चाहते थे। इसी क्रम में एसडीओ कोरांव अविनाश यादव ने भाई की डीम से मुलाकात कराई। इस दौरान महेश ने परिवार की सुरक्षा की मांग की। इस पर डीएम ने सुरक्षा के लिए शस्त्र दिए जाने की बात कही। डीएम का कहना है कि इसके लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने महेश को अन्य कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि परिवार में दो लोगों को आवास दिया जाएगा। इसके लिए पट्टे पर जमीन भी दी जाएगी। इसके लिए लेखपाल की रिपोर्ट आ गई है। एक-दो दिन में जमीन का पट्टा कर दिया जाएगा। फिर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा पीड़ित परिवार को खेती के लिए भी पट्टे पर जमीन दी जाएगी। इसके लिए लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है।

पीड़ित परिवार के पास अंत्योदय एवं आयुष्मान कार्ड है। परिवार में और किसका अंत्योदय कार्ड बन सकता है, इसे भी देखा जा रहा है। परिजनों को इन कार्डों के उपयोग एवं लाभ की भी जानकारी दी जाएगी। इन्हें मनरेगा और स्वयं सहायता समूहों से भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, जिनके ये पात्र हैं। इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी डीडीओ को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत आई तो आरोपी प्रधान की संपत्तियों की होगी जांच

आरोपी प्रधान के कार्यकाल में हुए कार्यों का सत्यापन कराया जाएगा। पीड़ित परिवार तथा ग्रामीणों ने प्रधान पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है। इस पर डीएम का कहना है कि लिखित शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी।

आरोपियों के परिवार वालों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त

खीरी में छात्र की हत्या के मामले में प्रधान समेत सभी आरोपियों के नजदीकी परिजनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि इस बाबत रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार का कहना है कि प्रधान तथा अन्य आरोपियों के परिवार में किसके नाम पर असलहे हैं, इसकी छानबीन की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें