फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सर्वेश्वर दयाल सक्सेना सम्मान’ से नवाजे गए रतीनाथ

Wed, 16 Sep 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। संचेतना की ओर से वर्ष की उत्कृष्ट साहित्यिक कृति के लिए 2014 का ‘सर्वेश्वर दयाल सक्सेना सम्मान’ उनकी चर्चित कविता संग्रह ‘थैक्यू मरजीना’ के लिए दिया। यह सम्मान उन्हें मंगलवार को प्रसिद्ध कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की जयंती पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विवि के क्षेत्रीय सभागार में आयोजित काव्य पर्व में मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. केजी श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह और नकद धनराशि के साथ प्रदान किया। कहा कि रतीनाथ योगेश्वर की कविताएं हायर सीरियस नेचर की हैं।
विज्ञापन


जो जीवन को संजीदगी प्रदान करती हैं। विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध उपन्यासकार श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि रतीनाथ की कविताएं संघर्षकामी चेतना की कविताएं हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रामजी मिश्र ने कहा कि थैक्यू मरजीना जनचेतना को अभिव्यक्ति देती हैं। श्रीरंग, डॉ. सुनील विक्रम सिंह, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. रमेश सिंह, नंदल हितैषी ने अपने विचार व्यक्त किए।

डॉ. नरेश कुमार गौर की अध्यक्षता में हुई कवि गोष्ठी में रामकिशोर उपाध्याय, विमल चंद्रकर, श्रीनिवास द्विवेदी, मीनाक्षी मोहन, डॉ. रवि मिश्रा, श्रीप्रकाश मिश्र, पीयूष अग्रहरि, विनय त्रिपाठी, उमेश श्रीवास्तव ने रचना पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपांकर यादव और धन्यवाद ज्ञापन संस्था सचिव नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में रविनंदन सिंह, संध्या निवोदिता, अंशुल त्रिपाठी, अपर्णा बकुल, श्रद्धा, सुबोध शुक्ल, अरुण चक्रवर्ती, विभूति प्रसाद, सतीश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें