फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल स्कूल ने टापर्स देने के साथ बदल दिया माहौल

विज्ञापन
UP board result - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

कोरांव के सिकरो गांव तथा आसपास के क्षेत्र में अब पिछड़ेपन की बजाय उम्मीदें पल रही हैं। शहर से दूर-दराज क्षेत्र कोरांव के सिकरो गांव में 1961 में स्थापित सरदार पटेल इंटर कॉलेज ने इस पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति कर दी है। 2012 से इस विद्यालय ने लगातार जिले और प्रदेश को टॉपर दिए हैं। 2019 की इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस विद्यालय की छात्रा आकांक्षा शुक्ला ने 474/500 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी विद्यालय के एक छात्र आदर्श सिंह 553/600 ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में स्थान बनाया है। विद्यालय को इस स्थिति में लाने में यहां के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। 2012 में इस विद्यालय में प्रधानाचार्य होकर आए अवधेश सिंह ने बच्चों को पढ़ाने की ऐसी तकनीक अपनाई जो लगातार विद्यालय में टॉपर निकाल रही है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यालय में नौवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश परीक्षा के जरिए होता है, नौवीं से ही जो बच्चा पढ़ने में अच्छा होता है, उसके लिए अलग से विशेष कक्षाएं चलाई जाती हैं। बच्चे अच्छा करे, इस पर पूरे सत्र सभी शिक्षकों एवं छात्रों की कोशिश होती है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में इस समय इंटरमीडिएट में केवल कला से जुड़े विषयों को चलाने की मान्यता है, इसमें मात्र 13 शिक्षक हैं। विज्ञान विषय की मान्यता स्ववित्तपोषित है, ऐसे में इन विषयों को पढ़ाने के लिए 40 सेल्फ फाइनेंस शिक्षक रखे गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनके विद्यालय से टॉपर निकले थे। उन्होंने बताया कि विद्यालय के लगातार अच्छे प्रदर्शन में सभी शिक्षकों एवं प्रबंधन का पूरा सहयोग मिलता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें