फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: कौन हैं इलाहाबाद हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस संजय यादव? पढ़ें- अधिवक्ता से चीफ जस्टिस बनने का सफर

Fri, 11 Jun 2021 11:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

26 जून 1961 को जन्मे संजय यादव 25 अगस्त 1986 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उसके बाद उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में सिविल, रेवेन्यू और संवैधानिक मामलों में वकालत की। उन्होंने मार्च 1999 से अक्टूबर 2005 तक सरकारी अधिवक्ता के रूप में काम किया।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय यादव, फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति संजय यादव को यहीं का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति शपथ ग्रहण व कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी।

विज्ञापन


कौन हैं जस्टिस संजय यादव
26 जून 1961 को जन्मे संजय यादव 25 अगस्त 1986 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उसके बाद उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में सिविल, रेवेन्यू और संवैधानिक मामलों में वकालत की। उन्होंने मार्च 1999 से अक्टूबर 2005 तक सरकारी अधिवक्ता के रूप में काम किया। संजय यादव मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे। 

दो मार्च 2007 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए और जनवरी 2010 में स्थायी जज बने। वह दो बार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। आठ जनवरी 2021 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। यहां 14 अप्रैल से वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें