फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बीएसपी के टिकट पर संजय गोस्वामी शहर उत्तरी से लड़ेंगे चुनाव

Sun, 17 Oct 2021 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : कर्नलगंज स्थित दुर्गा पूजा पार्क में बसपा की ओर से शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को शहर उत्तरी विधान सभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। कर्नलगंज निवासी संजय गोस्वामी बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। शहर उत्तरी के भारद्वाजपुरम पार्क में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके नाम की घोषणा पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ ने की। पार्टी इसके पहले प्रतापपुर विधानसभा सीट से अहमद अंसारी और हंडिया विधानसभा सीट से राम तौलन का नाम घोषित कर चुकी है। 
विज्ञापन


संजय गोस्वामी लंबे समय से बीएसपी से जुड़े हैं और तमाम सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। पार्टी ने उन्हें पहली बार मैदान में उतारा है। उनके नाम की घोषणा के दौरान महासचिव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा शासन में महिलाओं पर 40 प्रतिशत उत्पीड़न बढ़ा है, जो शर्मनाक है। उन्होंने 26 पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को पूंजीपतियों के हाथों बेचे जाने पर आक्रोश जताया।

कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता चित्रकूट और प्रयागराज मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. अशोक गौतम, अमरेंद्र बहादुर पासी, राजू गौतम ने की। संचालन जिलाध्यक्ष चिंतामणि वर्मा ने किया। सम्मेलन में अतुल कुमार टीटू, बाबूलाल भंवरा, जगन्नाथ पाल, रविन्द्र गांधी, घनश्याम पटेल, रामबृज गौतम, कामू सोनकर, शारदा प्रसाद, संतोष हेला, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम, योगेश्वर कांत, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें