फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू में सेनेटाइजर, हैंडवाश की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई

विज्ञापन
Sanitizer, illegal handwash factory caught in Sirathu - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सिराथू में पकड़ी गई सेनेटाइजर, हैंडवाश की अवैध फैक्ट्री
विज्ञापन

- केमिकल के साथ टॉयलेट क्लीनर व फर्श क्लीनर किया गया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू (कौशाम्बी)। बनपुकरा गांव में अवैध रूप से हैंडवाश व सेनेटाइजर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। शुक्रवार को एसडीएम सिराथू ने ड्रग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी से भारी मात्रा में केमिकल के साथ हैंडवाश, टायलेट क्लीनर, सफेद फर्श क्लीनर आदि भी बरामद किया गया। टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव को बनपुकरा गांव में अवैध सेनेटाइजर व हैंडवाश बनने की सूचना मिली। इस पर एसडीएम ने पुलिस बल के साथ बनपुकनवा में संचालित फर्म पर शुक्रवार की दोपहर छापा मारा। एसडीएम ने बताया कि फर्म से 30 किलो एचसीएल केमिकल के साथ हैंडवाश क्लीनर, टायलेट क्लीनर, सफेद फर्श क्लीनर आदि भी बरामद किया गया। मौके पर मौजूद फर्म संचालक हेमचंद्र पटेल से अधिकारियों ने निर्मित किए जा रहे सामानों के बाबत लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह सिर्फ लघु उद्योग का प्रमाण-पत्र ही दिखा सका। वहीं बरामद केमिकल के बारे में कोई जवाब नहीं दे सका। हेमचंद्र ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के नाम से ड्रग का लाइसेंस ले रखा है। वह कस्बे में मेडिकल स्टोर का संचालन भी करता है। घर में संचालित फर्म को उसने आय बढ़ाने के लिए स्थापित कर रखा है। अधिकारी घंटों फर्म पर जांच-पड़ताल करते रहे। इस दौरान अधिकारियों में कार्रवाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। वरिष्ठ अधिकारी जहां फर्म संचालक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजना चाह रहे थे। वहीं अधीनस्थ कानून का हवाला देकर हाथ खड़े कर रहे थे। टीम ने फर्म से बरामद वस्तुुओं को जांच के लिए नमूना लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें