फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दुर्व्यवहार से नाराज सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

Mon, 13 Jul 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सिरसा में लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा नगर पंचायत में दुर्व्यवहार से नाराज सफाईकर्मी रविवार को बेमियादी हड़ताल पर चले गए, जिससे कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। वे वरिष्ठ लिपिक इश्तियाक अली के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हैं। नगर पंचायत कार्यालय के सामने सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन भी किया। कहा कि जब तक आरोपी लिपिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक बेमियादी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत सिरसा के सफाईकर्मी अनिल कुमार हेला का आरोप है कि 10 जुलाई को कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक इश्तियाक अली ने उसके साथ दुर्व्यवहार के साथ मारपीट की।
आरोप है कि उन्हें धक्का देकर कार्यालय से बाहर कर दिया गया। इससे नाराज सफाईकमी रविवार को बेमियादी हड़ताल पर चले गए।
उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक आरोपी लिपिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सफाईकर्मियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर विकास विभाग, राज्य अनुसूचित जाति आयोग, मेजा पुलिस को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अनिल कुमार, आनन्द, रवि, राहुल, सचिन सहित कई सफाई कर्मी मौजूद रहे। उधर, नगर पंचायत सिरसा के वरिष्ठ लिपिक इश्तियाक अली अली ने आरोप को बेबुनियाद एवं निराधार बताया है।
नगर पंचायत सिरसा के अध्यक्ष लखन केशरी ने बताया कि प्रकरण की जानकारी ली गई, जिसमें वरिष्ठ लिपिक ने बताया कि पान खाकर सफाईकर्मी अनिल कुमार हाजिरी लगाने कार्यालय में आए थे। उन्हें पान खाने से रोका गया तो मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें