फोटो कैप्शन: मांडा रोड स्टेशन रोड पर जलजमाव के बीच गुजरते रहागीर।
मांडा रोड से महेवा कला गंगा घाट की ओर जोड़ने वाली सड़क पर जलभराव है। इससे राहगीरों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से करीब 25-30 फीट क्षेत्र में एक फीट तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में बाइक सवारों व पैदल राहगीरों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। रेलवे समपार पर निर्माणाधीन आरओबी के चलते सड़क खस्ताहाल हो गई है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। समाजसेवी संजय शुक्ल, विपिन पांडेय, धीरज शुक्ल आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। उधर, पीडब्ल्यूडी के जेई ने बताया कि मामले की जांच कराकर जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।