करछना गांव के मृतक दिनेश गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : Archive
भरहा गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन की डीएफसी लाइन पर बृहस्पतिवार को युवक का शव मिला। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान दिनेश गौतम (35) पुत्र स्व. चंद्रभान निवासी करछना गांव के रूप में हुई है। वह करछना विकास खंड में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से खाना खाकर निकला था। कुछ देर बाद रेलवे कर्मचारियों ने डीएफसी लाइन पर शव पड़े होने की सूचना करछना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी सुभाष सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान कराई और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।