फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दशमी पर पथ संचलन कर संघ ने किया शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
Sangh demonstrated power by stepping on Vijay Dashami - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
प्रयागराज। विजयदशमी पर बैंड की धुन पर वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शहर में एक साथ 29 स्थानों पर पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों पर जगह-जगह संघ से जुड़ी महिलाओं ने पुष्प वर्षा की। संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन के पूर्व स्वयंसेवकों ने ज्वाला देवी इंटर कालेज परिसर समेत तमाम स्थानों पर शस्त्र पूजन कर शक्ति प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

संगठन की योजना के अनुसार इस बार स्थापना दिवस पर 29 स्थानों से एक साथ पथ संचलन किया गया। प्रयाग उत्तर तथा दक्षिण भाग में एक साथ घोष की धुन के साथ स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। साथ ही सामूहिक रूप से शारीरिक बौद्धिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रयाग उत्तर के विश्वविद्यालय नगर का पथ संचलन लखनऊ स्थित शंकुतला मिश्र राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति राणा कृष्ण पाल की उपस्थिति में हुआ। पूर्ण गणवेश धारी कतारबद्ध स्वयंसेवकों ने जीएनझा छात्रावास से संचलन प्रारंभ किया, जो लक्ष्मी टाकीज चौराहा, नेतराम चौराहा से होते हुए आनंद भवन एवं केपी यूसी के सामने से होकर पुन: जीएनझा छात्रावास आकर संपन्न हुआ। यहां कुलपति ने नि:स्वार्थ भाव से स्वयंसेवकों द्वारा की जा रही देशसेवा की सराहना की। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से दंड योग सूर्य नमस्कार का भी प्रदर्शन किया।
इसी तरह भारद्वाज नगर में संघ के स्वयंसेवक बैरहना स्थित सुंदरम गेस्ट हाउस के सामने पार्क में एकत्र हुए। यहां से गणवेश धारी स्वयंसेवकों का पथ संचलन बैरहना चौराहे से शुरू हुआ, जो इंद्रपुरी कालोनी, सीएमपी डिग्री कालेज, बैरहना सब्जी मंडी होते मधवापुर से वैरागी शाखा में पहुंचा। रास्ते भर तमाम स्थानों पर स्थानीय लोग एवं संघ से जुड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। बौद्धिक भाग कार्यवाह शिव प्रसाद ने दिया। प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी के अनुसार कुछ स्थानों पर लोगों ने शरबत आदि पिलाने के भी कार्यक्रम रखे थे, लेकिन पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने उसे स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन

प्लास्टिक हटाने एवं पर्यावरण प्रदूषण दूर करने का किया आह्वान
0 संघ के प्रयाग दक्षिण के सभी 15 नगरों से भी मंगलवार को पथ संचलन किया गया। इस दौरान प्लास्टिक हटाने एवं पर्यावरण प्रदूषण दूर करने में अपना योगदान देने का आवाहन किया। पथ संचलन के आगे-आगे खुली जीप में भारत माता के चित्र पर रास्ते भर पुष्प वर्षा की जाती रही। पूर्व कुलपति डॉक्टर केबी पांडे ने कालिंदीनगर, सह प्रांत कार्यवाह आलोक मालवीय ने देवप्रयागम, विभाग प्रचारक कृष्णचंद्र ने हनुमान नगर, विजयजी ने राजेश नगर, क्षेत्र शारीरिक प्रमुख गजेंद्रजी ने माधवनगर, डीके सिंह ने कल्याणी, राकेश सिंह ने देवराजनगर तथा विद्याधर द्विवेदी ने लाजपतनगर एवं एडवोकेट भूपेंद्र नाथ सिंह ने लोकमान्य नगर में स्वयंसेवकों को बौद्धिक देकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें