फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग पथ पर संगमनगरी,हर तरफ अनुलोम-विलोम

Fri, 22 Jun 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
संगमनगरी बृहस्पतिवार को योगमय हो गई। पौ फटने से पहले ही शिविरों में रेला उमड़ पड़ा। आध्यात्मिक, सांस्कृतिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, फिटनेस क्लबों में मोटापा, शरीर के अन्य विकारों, असाध्य बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए बड़ी तादाद में हर वर्ग के लोगों ने योग-प्राणायाम किया। योग गुरुओं ने निरोगी काया के लिए योगाभ्यास के अनेक तरीके बताए। साथ ही ‘योग करें, निरोग रहें’ का संदेश दिया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह पांच बजे ही ट्रैक सूट पहने युवक, युवतियां, महिलाएं और बड़ी तादाद में पुरुष घरों से निकल पड़े। कोई दरी लेकर निकला तो कोई चादर लेकर। सुबह छह बजे से पार्कों, मैदानों और छतों पर योग शिविरों में कतारबद्ध लोगों ने आसन लगा लिए। साधु-संतों, बटुकों, महिलाओं में उत्साह देखते बन रहा था। ओम नम: शिवाय संस्था की ओर से ईसीसी के पीछे गऊघाट पर सुबह आठ बजे से योग शिविर,सत्संग शुरू हुआ। गुरुदेव ने नियमित रूप से योग कर निरोग रहने का संदेश दिया।गुरु तेग बहादुर नगर स्थित जागृति पार्क में रामलीला समिति की ओर से सीएल सिंह ने योगाभ्यास कराया। हार्टफुलनेस संस्थान की ओर से क्षेत्रीय व्यवस्थापिका प्रतिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में सात स्थानों पर योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने आसनों का अभ्यास किया। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान न्यास के प्रांतीय कार्यालय नंद गार्डेन में प्रांतीय प्रभारी सुरेंद्र भाई,भगवान सिंह, सूबेदार सिंह, श्याम सुंदर पटेल ने योगाभ्यास कराया।

कल्याणगढ़ मंदिर परिसर में कल्याणगढ़ महिला योगाभ्यास एवं प्राणायाम केंद्र के शिविर में महिलाओं ने योग किया। योग प्रशिक्षिका कोमल मलहोत्रा ने आजाद पार्क में लगे शिविर में योगाभ्यास कराया। इलाहाबाद संग्रहालय में केंद्र प्रभारी सुनील गुप्त के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों ने योग किया। ग्रैंड संस फाउंडेशन, अपनालय सोसाइटी की ओर से रामबाग गार्डेन में योग शिविर लगाया गया। कृष्ण सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से कृष्णा पार्क प्रीतम नगर में योगाभ्यास कराया गया। एनटीपीसी मेजा के तत्वावधान में अर्पित योग सेवा संस्थान के शिविर में सीईओ राकेश सैम्युअल, प्रतिभा सैम्युअल ने भी योग किया। प्रशिक्षिका अर्चना शुक्ला ने यहां आसन-प्राणायाम बताए। निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निरंकारी सत्संग भवन बैरहना में लगे योग शिविर में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने योग किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कीडगंज, बरईपुर साधना कुंज के पास रामचौरा में योग शिविर लगाया गया। फील्ड आउटरीच ब्यूरो की ओर से बहादुरपुर ब्लाक के दुर्जनपुर में योग शिविर लगाया गया। खुल्दाबाद के पास वन स्टॉप सेंटर में योग प्रशिक्षक अतुल सोनकर ने योगाभ्यास कराया। केंद्र प्रभारी शिष्या सिंह राठौर समेत तमाम लोगों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन


कल्याणी देवी पार्क में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से लगाए गए शिविर में बड़ी तादाद में महिलाओं ने योगाभ्यास किया। समिया माता पार्क में योग प्रशिक्षिका डॉ. आशा सिंह ने योग से निरोग रहने के गुर सिखाए। भारत विकास परिषद की मंगलम शाखा की ओर से विहिप के केसर भवन में योग शिविर लगाया गया। विनोद रस्तोगी सेवा संस्थान की ओर से अलोपीबाग स्थित महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल गणेश मंदिर में योग शिविर लगाया गया। इसमें रंगकर्मियों ने हिस्सा लिया। लायंस क्लब अशोक और अपडेट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सिविल लाइंस के होटल यात्रिक में योग शिविर लगाया गया। क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से झू्ंसी में योग शिविर लगाया गया। इसमें ज्ञानमाता ने योगाभ्यास कराया। पतंजलि योग समिति हरिद्वार की इलाहाबाद इकाई के योग प्रशिक्षकों ने 50 से अधिक शिविरों में योगाभ्यास कराया।
 

योग क्रिया: भस्त्रिका, कपाल भाति, वाह्य प्राणायाम, अग्निसार क्रिया, अनुलोम-विलोम, उज्जायी-कर्ण रोगांतक, भ्रामरी, उदगीथ, प्रणव ध्यान कराया गया।  
सूक्ष्म व्यायाम: पैर, पंजों, हाथ, उंगलियों, नेत्रों का व्यायाम।
आसन: बज्र आसन, मयूर आसन, मंडूक आसन, शशक आसन, शवासन, उत्तानपाद आसन, पादवृत्त आसन, द्विचक्रिकासन, पवन -मुक्तासन, मर्कट आसन, मकर आसन, भुजंगासन, शलभ आशन, ताड़ आसन, सर्वांगासन, हल आसन, सिंहासन, हास्यासन, सूर्य नमस्कार। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें