फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संगमनगरी को मिली तीसरी अमृत भारत, सूबेदारगंज में हुआ स्वागत

Sat, 23 Aug 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
संगम नगरी को शुक्रवार की शाम तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल गई। गया से चली यह ट्रेन शाम को सूबेदारगंज स्टेशन पहुंची तो यहां इसके यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता के जयकारों के साथ वंदे मातरम का भी उद्घोष हुआ।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। शाम 5ः30 बजे के आसपास यह ट्रेन सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान ट्रेन के यात्रियों का स्वागत किया गया।
दस मिनट के ठहराव के बाद विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, दीपक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, डीआरएम रजनीश अग्रवाल आदि ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इसके पूर्व सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

इस दौरान अतिथियों ने तमाम स्कूलों में हुई निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वासुदेव पांडेय ने किया। बताया गया कि अमृत भारत शुक्रवार को विशेष ट्रेन के रूप में संचालित हुई। इसका नियमित संचालन 28 अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें