मऊआइमा-बीडीओ को ज्ञापन देती समूह सखी
- फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक परिसर में शनिवार को सैकड़ों समूह सखी, बैंक सखी, आजीविका सखी और स्वास्थ्य सखी एकजुट हुईं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। बीडीओ ने उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सखियों ने नियमित मानदेय, यात्रा भत्ता, पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मांगा।
उन्होंने व्यक्तिगत बैंक खाते में मानदेय भुगतान और ऑनलाइन कार्य के लिए टैबलेट की भी मांग की। समूह सखियों ने मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। बैंक सखियों ने अपना मानदेय 3,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग रखी। सखियों का आरोप है कि कई महिलाओं को 10 महीने से दो वर्ष तक का मानदेय नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियां बढ़ने के बावजूद मानदेय बहुत कम है। ज्ञापन सौंपने वालों में अंजली पटेल, विभा पटेल, सावित्री देवी, मालती देवी, अंजुम बानो, सुषमा देवी और शहाना बानो शामिल थीं।