फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Violence : गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे सांसद जियाउर्रहमान बर्क, मुकदमा रद्द करने की गुहार

Wed, 18 Dec 2024 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संभल में शाही मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरन हुए दंगे में आरोपी बनाए गए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को चुनौती देते हुए उसे रद्द करने की मांग की है। 
विज्ञापन
सांसद जियाउर्रहमान बर्क। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल हिंसा मामले में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों को रद्द कराने के लिए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में उन्होंने कहा है कि वह एक पढ़े लिखे और शिक्षित सांसद हैं। आशंका जताई है कि पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही मुकदमों को रद्द करने की गुहार लगाई है। संभल जिले में 24 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान दंगे भड़क गए थे। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। सीओ समेत लगभग दो दर्जन लोग घायल भी हो गए थे।
 

हिंसा के बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर कई एफआईआर दर्ज कीं। इसमें से एक में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा से शहर विधाययक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल को भी नामजद किया गया है। सांसद बर्क पर आरोप है कि उन्होंने भड़काऊ भाषण देकर भीड़ को उकसाया, जबकि, सुहैल पर दंगाइयों को उकसाकर सीओ पर गोली चलवाने का आरोप है। इसके खिलाफ सपा सांसद ने मंगलवार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। बुधवार को याचिका पर रिपोर्टिंग सेक्शन ने हरी झंडी दे दी है। अब शुक्रवार को याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो सकती है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें