फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की पूर्व विधायक विजमा की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे अखिलेश

विज्ञापन
Samajwadi Party president Akhilesh Yadav arrived in Prayagraj to attend marriage ceremony of Vijma Yadav's daughter - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्योति की इंदौर के व्यापारी संदीप से हुई शादी
विज्ञापन

इस दौरान सपा कार्यक्रम के रूप में तब्दील हो गया था समारोह स्थल
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव के घर भी पहुंचे
प्रयागराज। पूर्व विधायक विजमा यादव की बेटी पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्योति यादव की शादी इंदौर के व्यापारी संदीप से बृहस्पतिवार को शादी हुई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आयोजन स्थल केपी कालेज मैदान में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद और शुभकामना दी।
पूर्व मुख्यमंत्री वायु मार्ग से बमरौली एयरपोर्ट पर उतरे और वहां से सीधे केपी कालेज मैदान पहुंचे। विशेष तौर पर तैयार पंडाल में उन्हाेंने करीब आधा घंटा रहे तथा वर, वधू, विजमा यादव एवं परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों से मुलाकात की। उन्होंने वर वधू को आशीर्वाद दिया तथा शादी की बाबत जानकारी ली। विजमा का कहना था कि अखिलेश ने शादी तथा अन्य पारिवारिक मामलों पर चर्चा की और हर स्तर पर सहयोग देने का भरोसा जताया।
विज्ञापन

इस दौरान केपी मैदान पार्टी कार्यक्रम स्थल के रूप में तब्दील हो गया था। बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता अखिलेश यादव को देखने तथा उन्हें अपनी झलक दिखाने के लिए पहुंचे थे। मैदान के मुख्य गेट से पंडाल तक महिलाएं तथा युवा कार्यकर्ता कतार बनाकर खडे़ थे तथा अखिलेश के पहुंचने पर उनमें आगे आने की होड़ मच गई। कार्यकर्ताओं ने विशेष तौर से तैयार पंडाल में भी घुसने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। धक्कामुक्की तथा गिरने से कई लोग घायल भी हो गए।
केपी मैदान से पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला जार्जटाउन स्थित युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव के घर पहुंचा। संदीप की एक वर्ष पहले शादी हुई थी लेकिन, अखिलेश
यादव उसमें शामिल नहीं हो पाए थे। इसी क्रम में वादा को निभाते हुए आवास पर पहुंचकर सपा नेता ने संदीप और पत्नी कोमल को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संदीप के माता पिता, पड़ोसियों तथा वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताआें से मुलाकात की। इसके बाद वह बमरौली एयरपोर्ट पहुुंचे और वहां एक घंटा तक रहे। वहां भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर लखनऊ रवाना हो गए। इस दौरान विधायक संग्राम सिंह, एमएलसी बासुदेव यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव, अभिषेक यादव, विजय वैश्य, ब्लाक प्रमुख कुंदन यादव, विजय वैश्य, राघवेंद्र यादव, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू, दान बहादुर मधुर समेत संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता करते रहे इंतजार
पूर्व सांसद, विधायक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता केपी मैदान में मौजूद रहे लेकिन उनकी पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई। अखिलेश यादव का शादी समारोह स्थल पर एक घंटे से भी अधिक समय का कार्यक्रम निर्धारित था। उसमें कार्यकर्ताओं से मुलाकात का समय भी तय था। इसलिए लाइन लगाने और धक्का मुक्की से बचने के लिए वरिष्ठ नेता सामने मुख्य पंडाल में ही पूर्व मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे। इनमें पूर्व सांसद श्यामा चरण गुप्त, बासुदेव यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, पूर्व विधायक हाजी परवेज समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे लेकिन अखिलेश यादव विजमा यादव तथा उनकी बेटी-दामाद से मुलाकात करके सीधे निकल गए।
विज्ञापन

अखिलेश के आगमन पर शादी समारोह में भगदड़ की स्थिति बन गई थी। बताया जा रहा है कि कुछ देर और पूर्व मुख्यमंत्री के रुकने पर स्थिति बिगड़ने की आशंका बन गई थी। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री समय से पहले निकल गए। इस तरह से बिना मिले अखिलेश के चले जाने से नेताओं में निराशा के साथ नाराजगी भी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें