फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Thu, 17 Sep 2020 01:58 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते समाजवादी छात्रसभा के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। समाजवादी छात्रसभा ने बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रसंघ भवन पर धरना, प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शोध छात्रा नेहा यादव ने किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना झकझोर देने वाली है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन होगा।
विज्ञापन


युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा यदि 24 घंटे में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल है। इस दौरान अंकुश यादव, राहुल पटेल, हरेंद्र यादव, मुनेश सरोज, श्रवण, मुबस्सीर हारून, जितेंद्र धनराज, इकाई अध्यक्ष आयुष प्रियदर्शी, उपेंद्र भारती, आनंद संसद, अभिषेक प्रधान, अभिषेक यादव, शिवबली, सुनील पटेल आदि मौजूद रहे।

इविवि में कोविड-19 से बचाव के लिए इंतजाम की मांग
प्रयागराज।
इविवि में कोविड-19 से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम की अनशनकारियों ने मांग की। छात्रसंघ बहाली के लिए छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में चल रहे अनशन के सातवें दिन अनशनकारियों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन से स्वास्थ्य और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर सवाल किया। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन बताएं कि कोविड-19 से निपटने के लिए परिसर में क्या व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक और कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं। धरने पर राहुल पटेल, मो. मूब्बसिर हारून, नवनीत यादव, सुशील कुशवाहा, आयुष प्रियदर्शी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें