फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के अनुशासन और समर्पण को प्रणाम : पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Sat, 25 Apr 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हरनारायण सिंह डिग्री कॉलेज में किया कार्यकर्ताओं को सम्बोधित। स्व - फोटो : Archive
विज्ञापन
प्रयाग उत्थान समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक ठाकुर हरनारायण सिंह डिग्री कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से विराट राष्ट्र हनुमंत कथा का आयोजन सफल रहा। आयोजन के दौरान क्षेत्र की जनता के अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है।
विज्ञापन


पं. शास्त्री ने कहा कि जब कठिन परिस्थितियों में भी आयोजन सफल हो जाए तो समझना चाहिए कि यह राम जी की सेना का कार्य है। जब हनुमान जी की कृपा साथ हो तो उदय का प्रताप स्वयं उदय होता है। इस अवसर पर डॉ. उदय प्रताप सिंह ने पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।
समिति के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि पं शास्त्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बालाजी सरकार का भभूत व प्रसाद वितरित किया और बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान संचालक महामंत्री अभिषेक ठाकुर, निखिल पांडेय, शिवम अग्रहरि, रोशनी अग्रवाल, बबलू पांडेय, प्रवीण केसरवानी, आलोक केसरवानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें