फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जिले में 11 लाख छात्रों का नामांकन लंबित

Sat, 25 Apr 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यू-डायस पोर्टल पर छात्र प्रगति (स्टूडेंट प्रोग्रेशन) के तहत शैक्षिक सत्र में जिले के 12 लाख से अधिक छात्रों में से 93 प्रतिशत से ज्यादा का प्रगति डाटा अब तक अपडेट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सबसे खराब स्थिति नगर क्षेत्र की सामने आई है, जहां 1.91 लाख छात्रों में से करीब 97.37 प्रतिशत का प्रोग्रेशन लंबित है। यही नहीं प्रतापपुर, मांडा, धनुपुर, बहरिया और बहादुरपुर जैसे ब्लॉकों में भी 94 से 96 प्रतिशत के बीच पेंडेंसी दर्ज की गई है।

ग्रामीण अंचलों में भी हालात कुछ बेहतर नहीं हैं। कोरांव, शंकरगढ़, होलागढ़ और भगवतपुर जैसे क्षेत्रों में 88 से 91 प्रतिशत तक कार्य अधूरा पड़ा है। सोरांव ब्लॉक में भले ही यह आंकड़ा 86 प्रतिशत के आसपास है। लेकिन इसे भी संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा है कि विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें