फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलीम शेरवानी बोले : हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत फैला रही है भाजपा, महंगाई, बेरोजगारी पर नहीं करना चाहते बात

Sat, 04 Feb 2023 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी ने शनिवार को भाजपा पर हमले बोले। कहा कि हिंदू-मुसलमान के नाम पर देश में नफरत फैलाने का काम भाजपा कर रही है।
विज्ञापन
सपा नेता सलीम इकबाल शेरवानी का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी ने शनिवार को भाजपा पर हमले बोले। कहा कि हिंदू-मुसलमान के नाम पर देश में नफरत फैलाने का काम भाजपा कर रही है। भाजपा नेता किसान, बेरोजगारी, एवं देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर बात नहीं करना चाहते हैं। सलीम ने यह बातें सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में व्यक्त किए।

विज्ञापन


कहा कि देश में जन्मे हर एक हिंदुस्तानी को देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारा बरकरार रखने के लिए आगे आना होगा। अदाणी मुद्दे पर उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि जीवन बीमा और स्टेट बैंक को अदाणी ग्रुप का शेयर खरीदने के लिए सरकार ने मजबूर किया है।

इस अवसर पर समाजसेवी बब्बन दुबे व शेरवानी विकास मंच के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने सलीम शेरवानी को चांदी का मुकुट और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व विधायक हाजी परवेज़, निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश यादव, सैयद इफ्तेखार हुसैन, तारिक सईद अज़्ज़ु, महबूब उस्मानी आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान एआईएमआईएम के अबरार अहमद समेत तमाम लोगों ने सपा की सदस्यता ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें