फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को असलहा सटाकर दिनदहाड़े 1.5 लाख की लूट

Thu, 29 Apr 2021 08:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • बम्हरौली में दिनदहाड़े वारदात, बाइकसवार दो बदमाशों ने दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी 
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरामुफ्ती के बम्हरौली में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े स्नैक्स कंपनी के सेल्समैन सद्दाम अहमद (40) से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए गए। वारदात को पल्सर बाइकसवार दो बदमाशों ने तब अंजाम दिया जब वह वसूली कर शहर स्थित अपने कार्यालय लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही लेकिन देर रात तब बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


सद्दाम पुत्र अतीक अहमद कौशांबी के पुरानी बाजार, भरवारी का रहने वाला है। वह स्नैक्स कंपनी के राजापुर स्थित कार्यालय में बतौर पीएसआर कार्यरत है। करीब 10 साल से वह यह काम कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार को वह वसूली करने धूमनगंज क्षेत्र आया था। सुलेमसराय, मुंडेरा व हरवारा में बकाया वसूली के बाद वह बेगमबाजार पहुंचा और वहां एक व्यापारी से 9600 रुपये लेकर वापस जाने लगा। इस दौरान उसके पास वसूली के 1.5 लाख रुपये थे जो उसने नारंगी व काले रंग के हैंडबैग में रखे थे।

अभी वह बम्हरौली स्थित अंकुर अस्पताल से 100 मीटर आगे ही पहुंचा था कि तभी पल्सर बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही असलहा निकाल लिया और गोली मारने की धमकी देकर रुपयों भरा बैग छीनकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचाया तो राहगीर जुटे और इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंच गई। भुक्तभोगी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों बदमाशों ने मास्क पहन रखा था और वह वापस कौशांबी जाने वाले रास्ते पर भागे। पुलिस देर रात तक बदमाशों की तलाश में जुटी रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती रमेश पटेल ने बताया कि फिलहाल अज्ञात मेें मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

तो क्या पहले से पीछे लगे थे बदमाश?

पुलिस ने घटनास्थल से 200 मीटर दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली लेकिन उससे बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल देर रात तक पुलिस आईट्रिपलसी के जरिए घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी रही। पुलिस के मुताबिक, भुक्तभोगी के बयानों में विरोधाभासी बातें भी रहीं। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें