फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पांच किलोग्राम के छोटू सिलिंडर की फिर शुरू हुई बिक्री, छात्रों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

Sun, 05 Apr 2026 03:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एलपीजी संकट के बीच इंडियन ऑयल ने अपने एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) यानी पांच किलोग्राम के छोटू सिलिंडर की सप्लाई फिर शुरू कर दी है। इससे विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों और कम खपत वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 किलो का छोटू सिलिंडर कहां से मिलेगा? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलपीजी संकट के बीच इंडियन ऑयल ने अपने एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी) यानी पांच किलोग्राम के छोटू सिलिंडर की सप्लाई फिर शुरू कर दी है। इससे विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों और कम खपत वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही उन उपभोक्ताओं को भी विकल्प मिल सकेगा, जिन्हें एक एलपीजी सिलिंडर खत्म होने के बाद कई दिनों तक अगले सिलिंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के मंडल महामंत्री और त्रिवेणी गैस एजेंसी के संचालक मोहित मिश्रा ने बताया कि इंडियन ऑयल के पांच किलोग्राम के सिलिंडर की सप्लाई करीब सात मार्च से बंद हो गई थी, लेकिन 23 मार्च से इसकी सप्लाई फिर से शुरू हो गई है।

शहर के उन स्थानों पर इन सिलिंडर की सप्लाई ज्यादा होगी, जहां विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों और कम खपत वाले उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा है। ऐसे में प्रयागराज की करीब 30 गैस एजेंसियों में इसकी पर्याप्त सप्लाई शुरू हो चुकी है। इस सिलिंडर को बिना पते के प्रमाण के सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर खरीदा जा सकता है और जल्द ही रिफिल करवाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किलोग्राम का नया सिलिंडर गैस के साथ 1533 रुपये में मिल रहा है, जिसे 589 रुपये में रिफिल करवाया जा सकता है। हालांकि, इस सिलिंडर की फिर से बिक्री शुरू होने के बारे में कई छात्र-छात्राओं को जानकारी नहीं है।

राजापुर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे सीतापुर के अंकुश चौधरी, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे बस्ती के विवेक कुमार, एसएससी की तैयारी कर रहे बस्ती के अंकुश चौधरी और गाजीपुर के रहने वाले मुकेश कुमार यादव ने बताया कि दुकानों में छोटे सिलिंडर की एलपीजी रिफिल मुश्किल हो गई है। जहां होती है, वहां काफी ज्यादा कीमत मांगी जा रही है। एक किलोग्राम एलपीजी के 250 रुपये तक भी लिए जा रहे हैं। ऐसे में कई छात्र अपने गृह जनपद लौट गए हैं। हालांकि, उन्होंने अभी पांच किलोग्राम के नए सिलिंडर की बिक्री की जानकारी होने से इंकार किया।

दो प्रार्थना पत्र देने के बाद कॉमर्शियल सिलिंडर भी होगा उपलब्ध

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के मंडल महामंत्री मोहित मिश्रा ने बताया कि प्लांट से कई गैस एजेंसियों में करीब एक हफ्ते से कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई हो रही है। लेकिन, अब कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए दो प्रार्थना पत्र भी देने होंगे। एक प्रार्थना पत्र पीएनजी की पाइप लाइन भविष्य में जल्द लगवाने के लिए देना होगा। दूसरा प्रार्थना पत्र तेल कंपनियों के डिवीजनल मैनेजर के पास देना होगा, जिसमें यह स्पष्ट तौर पर बताना होगा कि उन्हें कितनी मात्रा में गैस की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें