फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि कटौती से नाराज संतों ने दी आत्मदाह की धमकी

विज्ञापन
Saints threatened by land cuts threaten self-immolation - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। दक्षिण भारतीय आध्यात्मिक संस्था मध्वाचार्य विद्यावल्लभ तीर्थ समेत कई संस्थाओं की भूमि सुविधा में कटौती से संतों में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को माध्वाचार्य समेत अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने माघ मेला शिविर कार्यालय परिसर में दिन भर अफसरों का इंतजार किया, लेकिन प्रभारी अधिकारी नहीं मिले। नाराज प्रतिनिधियों ने समय रहते समस्या का समाधान न होने पर आत्मदाह की धमकी दी है।
विज्ञापन

जगद्गुरु मध्वाचार्य विद्यावल्लभ तीर्थ के अलावा भ्रष्टाचार उन्मूलन, हिंदू धर्मोत्थान समिति, नव भारत गांधी विचार मंच, वीपी धर्मार्थ औषधालय के अलावा गांव विकास समिति के पदाधिकारियों ने मेला प्रशासन पर भूमि आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। मध्वाचार्य विद्यावल्लभ तीर्थ के प्रतिनिधि भरत जी शुक्ल ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने भी मेला प्रशासन को भूमि सुविधा देने के लिए पत्र लिखा है, लेकिन नजर अंदाज कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि उनकी संस्था को 200 फीट लंबे और इतने ही चौड़े प्लाट का आवंटन होता रहा है, लेकिन इस बार आधा से भी कम आवंटन किया जा रहा है। ऐसे में आध्यात्मिक संस्था अपने लोकहित केउद्देश्यों को पूरा नहीं कर पाएगी। शुक्ला व खाकचौक के महंत जितेंद्र नाथ ने प्रशासन के इस रवैये से नाराज होकर आत्मदाह की चेतावनी दी है। इसी तरह गांव विकास समिति के सचिव एडवोकेट ओम सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि कुंभ के दौरान सेक्टर-सात में उनकी भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन इस बार सुविधा पर्ची ही नदारद है। मेला दफ्तर के चक्कर काटने के बावजूद अफसर नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें