फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर मार्ग पर भूमि लेकर माने खाक चौक के संत,धरना खत्म

विज्ञापन
Saints of Khak Chowk, who took land on Mahavir Marg - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। ठिठुरन में रात भर अनशन के बाद आखिरकार खाक चौक के संत संगम के पास महावीर मार्ग पर जमीन लेकर ही मानें। मेला प्रशासन केे नरम पड़ने और महावीर मार्ग पर कुछ भूमि आवंटित किए जाने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह खाक चौक के संतों का धरना समाप्त हो गया। इसी के साथ संगम की रेती पर भूमि आवंटन आरंभ हो गया। पहले दिन 63 मुकामधारियों को भूमि आवंटित की गई। इसी के साथ त्रिवेणी मार्ग पर खाक चौक बसाने के लिए साधु-संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। शुक्रवार से संगम पर महीने भर के जप, तप, ध्यान के लिए शिविर लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कटान में गई करीब 40 बीघे भूमि संगम लोवर मार्ग पर एक ही जगह देने की खाक चौक के संतों को आखिरकार महावीर मार्ग और अक्षयवट मार्ग पर खाली पड़ी कुछ जमीनों को देकर संतुष्ट करना पड़ा। संगम लोवर मार्ग पर एक ही जगह बसने की जिद पर बुधवार को सहमति न बन पाने की वजह से मेला दफ्तर पर अनशन शुरू हो गया था। धरनारत संतों से देर रात तक चली वार्ता बेनतीजा रही। इस बीच रात को ही धरनारत संत मेला दफ्तर छोड़कर बेनी बांध पर आ गए थे। रात भर अनशन जारी रहा। सुबह फिर मान-मनौव्वल होने लगी।
अंतत: महावीर पुल के पास 15 बीघा भूमि आवंटन की सहमति बनने के बाद धरना खत्म हो गया। इसी के साथ खाक चौक के लिए भूमि आवंटन शुरू हो गया। 290 मुकामधारियों को भूमि वितरण किया जाना है। शुक्रवार को करीब 227 संतों को भूमि बांटी जाएगी। खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने बताया कि महावीर मार्ग पर उन्हें भूमि दे दी गई है। इसके अलावा जहां भी खाक चौक के संतों की भूमि निकल रही है, उसे देने के लिए प्रशासन ने भरोसा दिलाया है। भूमि आवंटन के साथ ही अब माघ मेला बसाने के लिए संतों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। तपस्वीनगर बसाने के लिए कई संत पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

खाक चौक के संतों ने किया भूमि पूजन
प्रयागराज। भूमि आवंटन के साथ ही बृहस्पतिवार को खाक चौक के संतों ने भूमि पूजन कर निर्विघ्न मेला के लिए मां गंगा से अरजी लगाई। भक्तमाल अयोध्या के संत जगदगुरु बिनैका बाबा की के शिविर में सविधि मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सीताराम दास, महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा समेत कई संत उपस्थित थे।
आचार्यबाड़ा का भूमि आवंटन आज,फर्जी संस्थाओं पर विवाद की आशंका
प्रयागराज। आचार्यबाड़ा के संतों के लिए भूमि वितरण शुक्रवार को आरंभ होगा। इस बार आचार्यबाड़ा के भूमि आवंटन में विवाद की आशंका है। रामानुजनगर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामेश्वराचार्य महाराज 83 संस्थाओं को पहले ही फर्जी बता चुके हैं। इसके अलावा कुछ संतों को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित भी किया गया है। जबकि, आचार्यबाड़ा के दूसरे धड़े के महामंत्री कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य उन सभी संस्थाओं को रजिस्टर्ड बता रहे हैं। ऐसे में इस बार जिस पुराने रिकार्ड की संस्थाओं को फर्जी बताया जा रहा है, मेला प्रशासन उसे स्वीकार करता है या नहीं, इस पर लोगों की निगाहें लग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें