फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले में एडीएम सिटी की गाड़ी के आगे लेट गए संत

Sun, 12 Jan 2020 01:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
सुविधाएं नहीं मिलने तथा इसमें कटौती से नाराज संताें ने शनिवार को विरोध दर्ज कराया। अफसराें की बेरूखी तथा जवाब से असंतुष्ट बाबा आईसीसीसी के सामने एडीएम सिटी की गाड़ी के आगे लेट गए। इस तरह का गतिरोध तीन घंटे से अधिक समय तक बना रहा तथा एडीएम सिटी को पीछे के रास्ते से ले जाया गया।
विज्ञापन


संतों ने शौचालय समेत कई अन्य सुविधाओं में कटौती की शिकायत की है। इसे लेकर लेकर मेला प्रशासन पांडाल में संतों तथा अन्य लोगों का दिन भर जमावड़ा रहा। इसी दौरान एडीएम सिटी के मौजूद होने की सूचना पर शाम करीब साढ़े पांच बजे लोग आईसीसीसी पहुंच गए। उन्हाेंने एडीएम सिटी का घेराव किया।

इसमें रोहितानंद तथा कई अन्य बाबा भी शामिल रहे। एडीएम सिटी ने लगातार उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन संत संतुष्ट नहीं हुए तथा वे उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। सुविधा पर्ची के प्रभारी अपर मेलाधिकारी जितेंद्र पाल वहां पहुंचे और देर रात तक  विवाद बना रहा। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया का कहना है कि कुछ लोगों को सुविधाओं को लेकर शिकायत है। इनमें ज्यादातर नई संस्था के प्रतिनिधि रहे। अपर मेलाधिकारी से वार्ता के बाद समाधान निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें