फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले में सुविधाओं में कटौती से संत नाराज

विज्ञापन
Saint angry over cuts in facilities at Magh fair
विज्ञापन
सुविधाओं में कटौती पर खाक चौक संत नाराज
विज्ञापन

खाक चौक व्यवस्था समिति केसचिव महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने कहा, नहीं बर्दाश्त की जाएगी कटौती
प्रयागराज। एक ओर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने माघ मेले में कुंभ जैसी सुविधाएं दिए जाने का भरोसा दिलाया है, वहीं माघ मेला प्रशासन संतों और संस्थाओं की सुविधाओं में कटौती कर रहा है। माघ मेले में भूमि आवंटन के बाद अब सुविधा पर्चियों को लेकर घमासान मचा हुआ है।
खाक चौक के संतों ने आरोप लगाया है कि तमाम सुविधाओं के साथ शिविरों को आवंटित किए जाने वाले शौचालयों की संख्या में जबर्दस्त कटौती की गई है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बृजभूषण दास ने बताया कि अठारह शौचालय की जगह आठ ही शौचालय आवंटित हुए हैं। इसी तरह कपिल देव दास नागा को जहां चालीस शौचालय मिलते थे, अबकी उन्हें आधे से भी कम 18 शौचालय दिए गए हैं तो रामतीरथ दास को आठ की जगह पांच ही शौचालय दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाक चौक व्यवस्था समिति केसचिव महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने खाक चौक के संतों की सुुविधाओं में कटौती किए जाने पर रोष जताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि संतों की सुविधाओं में कटौती को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मामले को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें