फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बाइक समेत पांटून पुल से नदी में गिरे दो शिक्षक, नाविकों ने बचाया, एक की हालत नाजुक

Fri, 13 Mar 2020 11:26 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीपा पुल पर कीचड़ व फिसलन होने के चलते बामपुर कालेज के दो अध्यापक बाइक समेत गंगा नदी में गिर गए। चीख पुकार सुन पहुंचे एक मछुआरे की मदद से बाइक सवारों की जान बची। वहीं डूबने की वजह से एक अध्यापक की हालत गंभीर हो गई। जिसे इलाज हेतु प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से इलाज हेतु शहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर के सहायक अध्यापक कमलेश कुमार यादव निवासी गांव बड़ी पट्टी थाना हंडिया अपने कालेज के अध्यापक दयाशंकर बिंद निवासी गांव छीड़ी बरौत के साथ बाइक पर सवार होकर बामपुर कॉलेज जा रहे थे। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे महेवा कलां धनतुलसी पीपा पुल के मध्य में पहुंचे थे। तभी बारिश से हुए कीचड़ के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक समेत दोनो अध्यापक पुल से नीचे गंगा नदी में गिर गए।

जिससे कमलेश कुमार यादव पानी में डूबने लगे वहीं बाइक के पीछे बैठे दयाशंकर बिंद पीपे में लगी रस्सी में फंस गए। वहीं चीख पुकार सुन महेवा कलां गांव के सोहन निषाद ने आनन फानन में एक नाव खोली और तेजी से डूबते अध्यापक के नजदीक पहुंचे और लगभग दम हार चुके अध्यापक को नाव पर चढ़ाकर नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कॉलेज के अध्यापकों को सूचना देते हुए बेहोश हुए अध्यापक को टिकरी गांव स्थित अंजनी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर कॉलेज के प्रधानाचार्य सियाराम शुक्ल, उपप्रधानचार्य सूनप्रसून द्विवेदी, पूनम मालवीया, अनुपम श्रीवास्तव, राजेश सिंह आदि टिकरी पहुंचे और इलाज हेतु शहर ले गए जहां इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें