ब्लॉक के भवानीपुर सीकी खुर्द गांव में आयोजित युवा विशाल डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के उद्धाटन मैच को सैदाबाद की टीम ने जीत लिया। निर्धारित समय में सैदाबाद की टीम ने 33 अंक और भवानीपुर की टीम ने 24 अंक बनाए। नौ अंक के अंतर से सैदाबाद की टीम ने जीत हासिल की।
इसके पूर्व पूर्व ब्लाक प्रमुख हंडिया डॉ. सुरेशचंद्र मौर्य ने कहा कि स्पर्धाएं खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती हैं। आयोजक मंडल से जुड़े आलोक यादव, मूलचंद्र पाल, अनिल यादव, ज्ञानेश्वर कुमार, अरविंद यादव सभी का आभार जताया। इस मौके पर राजेश बिंद, अनुज पाल, निराला यादव, बी प्रसाद बिंद, लालता प्रसाद बिंद, दीपक बिंद, संदीप पाल, राजमणि पाल, उमाशंकर पाल मौजूद रहे।