विकासखंड के ग्राम पंचायत कुकुढ़ी में शनिवार की देर शाम आयोजित डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार को एनसीआर कुकुढ़ी, रामकृष्ण सुलमई, बजरंग हॉस्पिटल वाराणसी, जीआरपी नैनी, जय हिंद क्लब कुकुढ़ी समेत कई टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबले में एनसीआर कुकुढ़ी ने रामकृष्ण सुलमई को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 10,000 का पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता टीम को 5,500 नकद, ट्रॉफी दी गई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख कौंधियारा इंद्रनाथ मिश्रा ने किया। आयोजक अधिवक्ता अर्चना पासी और प्रांशु भारतीया रहे। समापन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर ओझा, शनि प्रजापति, शिवम भारतीय, शिव शंकर यादव, नंदन यादव, डॉ. अखिलेश यादव, प्रांशु यादव, लक्ष्मण यादव, पवन प्रजापति, श्याम दयाल यादव आदि मौजूद रहे।