फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मोत्सव पर भजनों, गीतों में गूंजा साई-साई

विज्ञापन
Sai baba birthday celebrated with full of cheers - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
जसत्य साई के 94वें जन्मोत्सव पर अशोक नगर साई कृपा मंदिर, पार्क में हुए विविध कार्यक्रम
विज्ञापन

94 जरूरतमंद महिलाओं को बांटीं गई सिलाई मशीनें, कुष्ठ रोगियों, असहायों को दिए कपड़े
प्रयागराज। सत्यसाई सेवा समिति की ओर से शनिवार को सत्य साई बाबा का 94वां जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया गया। जन्मोत्सव पर विविधतापूर्ण कार्यक्रमों के साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता भी की गई। अशोक नगर साई कृपा मंदिर से लेकर पार्क तक बस साई-साई के भजनों और गीतों की गूंज रही।
बतौर मुख्य अतिथि किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ.संदीप तिवारी ने बाबा की महामंगल आरती उतारी। बाद में उन्होंने कहा, भगवान ने सेवा को नारायण सेवा का दर्जा दिया है। इस दौरान महानारायण सेवा के तहत डॉ.संदीप तिवारी सहित डॉ.अभय तिवारी, डॉ.मदनलाल भट्ट, डॉ.एलएल ओझा, डॉ.रमा सिंह, वीएन उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, उषा उपाध्याय, डॉ.दीप्ति ओझा, अखिलेश्वर सिंह, अमित तिवारी, सुशील चौधरी आदि ने जरूरतमंदों, असहायों, कुष्ठरोगियों आदि को कपड़े बांटे। इससे पहले साई कृपा मंदिर में सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी 94महिलाओं को संस्था की ओर से सिलाई मशीन बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाखापत्तनम से आए भजन गायक सागर साहू ने बाबा के भजनों से समा बांधते हुए सभी को आनंदित किया। डॉ.दीप्ति ओझा ने संस्था की ओर से वर्ष भर में कराए गए कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। ओंकारम, सुप्रभातम, वेदपाठ, नगर संकीर्तन से शुरुआत के बाद वेदपाठ और फिर लक्षार्चना के तहत एक लाख बार बाबा के नाम का जप किया गया। भक्तों ने बाबा के चित्र पर अक्षत, कुमकुम, विभूति और फूल चढ़ाकर प्रार्थना की। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के अनेक न्यायमूर्ति, अधिवक्ता, डॉक्टर, समाजसेवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें