प्रयागराज। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां अपराह्न ढाई बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइंस में उतरेगा। वहां से वह रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कालेज ग्राउंड जाएंगे। भाजपा नेता मनोज कुशवाहा के मुताबिक सेवा समिति में जायसवाल सेवा संस्थान की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह एवं परिचय महासम्मेलन को वह संबोधित करेंगे। रात नौ बजे डिप्टी सीएम सृजन हास्पिटल सिविल लाइंस की ओर सेे आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनका रात्रि विश्राम उनका प्रयागराज में ही होगा। सोमवार सुबह वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।