फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : गाजी मियां की दरगाह पर लहराया भगवा झंडा, लगाए जय श्रीराम के नारे

Mon, 07 Apr 2025 10:53 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहरिया (प्रयागराज)

सार

सिकंदरा स्थित सालार मसूद गाजी मियां की दरगाह पर महाराजा सुहेलदेव सुरक्षा सम्मान मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भगवा झंडा फहरा दिया। परिसर में काफी देर तक विरोध प्रदर्शन कर दरगाह को हटाने की मांग की। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
गाजी मियां की दरगाह पर लहराया तिरंगा झंडा। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदरा स्थित सालार मसूद गाजी मियां की दरगाह पर महाराजा सुहेलदेव सुरक्षा सम्मान मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भगवा झंडा फहरा दिया। परिसर में काफी देर तक विरोध प्रदर्शन कर दरगाह को हटाने की मांग की। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब प्रदर्शनकारी जा चुके थे। एसीपी पंकज लवानिया ने कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बहरिया ब्लॉक के सिकंदरा कस्बा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर प्रत्येक रविवार और बुधवार को रौजा मेला लगता है, जिसमें हिंदू और मुसलमान पहुंचते हैं। विवाद 23 मार्च को शुरू हुआ, जब दरगाह पर रौजा मेला कमेटी के अध्यक्ष सफदर जावेद की ओर से पुलिस ने ताला लगवा दिया था। हालांकि, शाम को जावेद ने बयान जारी किया कि मरम्मत कार्य की वजह से ताला लगाया गया है।

दूसरे दिन 24 मार्च को ताला खोल दिया गया लेकिन सन्नाटा रहा। इसके बाद कुछ लोग पहुंचते रहे। लेकिन 30 मार्च को मेले वाले दिन फिर बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिसकर्मी तैनात रहे और मेला नहीं लगा।

रविवार को महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता मानेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भगवा झंडा लेकर दरगाह पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ कार्यकर्ता दरगाह के मुख्य द्वार के गुंबद पर चढ़कर झंडा लहराने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। प्रदर्शन के दौरान वहां कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया। न ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया।

प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने पर एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया, थाना अध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कस्बे में फ्लैग मार्च किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। हालांकि, अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता मानेंद्र प्रताप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि झंडा उनके संगठन की ओर से फहराया गया है।

दरगाह पर जो हुआ, गलत है

मेला कमेटी के अध्यक्ष सफदर जावेद ने कहा कि दरगाह पर चढ़कर झंडा फहराना गलत है। हमने अभी कोई तहरीर नहीं दी है, न ही मांगी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुुलिस-प्रशासन जो कार्रवाई करेगा, उसमें मेरा सहयोग रहेगा।

मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - पंकज लवानिया, एसीपी फूलपुर

विज्ञापन




विज्ञापन

दरगाह पर खुराफात की कोशिश बिगाड़ सकती है माहौल

रौजा मेला कमेटी के अध्यक्ष सफदर जावेद का आरोप है कि दरगाह पर सोची-समझी साजिश के तहत खुराफात किया गया है। इससे सामाजिक माहौल खराब होगा। इसका सबसे ज्यादा नुकसान स्थानीय लोगों उठाना पड़ेगा। सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर कई वर्षों से रौजा मेला लगता है। हिंदू-मुस्लिम दोनोें समुदाय के लोग आते हैं। इस प्रकार की कभी कोई घटना नहीं हुई। कई वर्ष पहले कुछ लोगों ने विरोध किया था। लेकिन समझाकर उन्हें शांत करा दिया गया था। दरगाह पर हो रहे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में घटना के प्रति रोष हैं, लेकिन वे खुलकर बोल नहीं रहे।

जावेद का कहना है कि पिछले दिनों से जो कुछ होता चला आ रहा है, पब्लिक के सामने है। लोग सब समझ रहे हैं। बाहर के लोग माहौल खराब करने में लगे हैं। अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई तो सौहार्द्र बिगड़ेगा। उधर, महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच प्रयागराज के अध्यक्ष मानेंद्र प्रतापग सिंह का कहना है कि सिकंदरा में न तो मसूद सालार गाजी आया था, न ही उसकी यहां कोई दरगाह है। आरोप लगाया कि लोग फर्जी दरगाह बना कर झाड़-फूंक कर रहे हैं। धर्म परिर्वतन करवा रहे हैं। दरगाह हटनी चाहिए। देश के आक्रांताओं के खिलाफ अंतिम दम तक संघर्ष करता रहूंगा।

संभल के नेजा मेला पर रोक के बाद चला अभियान

महमूद गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद गाजी मियां के संभल में लगने वाले नेजा मेला पर रोक लगाने के बाद सिकंदरा के आसपास के कुछ लोगों ने रौजा मेला को बंद कराने का अभियान चला रखा है। करीब बीस दिन से सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। दरगाह को हटाने को लेकर कई संगठन भी बन गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें