फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सिकंदरा में गाजी मियां की दरगाह पर लहराया भगवा झंडा, वीडियो वायरल; पुलिस बोली- होगी कार्रवाई

Sun, 06 Apr 2025 09:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बहरिया (प्रयागराज)

सार

प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने पर एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया, थाना अध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कस्बे में फ्लैग मार्च किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
झंडा फहराते कार्यकर्ता - फोटो : X @common000786Om
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदरा स्थित सालार मसूद गाजी मियां की दरगाह पर महाराजा सुहेलदेव सुरक्षा सम्मान मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भगवा झंडा फहरा दिया। परिसर में काफी देर तक विरोध प्रदर्शन कर दरगाह को हटाने की मांग की। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब प्रदर्शनकारी जा चुके थे। एसीपी पंकज लवानिया ने कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


बहरिया ब्लॉक के सिकंदरा कस्बा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर प्रत्येक रविवार और बुधवार को रौजा मेला लगता है, जिसमें हिंदू और मुसलमान पहुंचते हैं। विवाद 23 मार्च को शुरू हुआ, जब दरगाह पर रौजा मेला कमेटी के अध्यक्ष सफदर जावेद की ओर से पुलिस ने ताला लगवा दिया था। हालांकि, शाम को जावेद ने बयान जारी किया कि मरम्मत कार्य की वजह से ताला लगाया गया है। 

दूसरे दिन 24 मार्च को ताला खोल दिया गया लेकिन सन्नाटा रहा। इसके बाद कुछ लोग पहुंचते रहे। लेकिन 30 मार्च को मेले वाले दिन फिर बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिसकर्मी तैनात रहे और मेला नहीं लगा।

रविवार को महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता मानेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भगवा झंडा लेकर दरगाह पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ कार्यकर्ता दरगाह के मुख्य द्वार के गुंबद पर चढ़कर झंडा लहराने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। प्रदर्शन के दौरान वहां कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया। न ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया।

पढ़ें- UP: आवारा कुत्तों ने सात साल के मासूम को नोच कर मार डाला, पिता को खेत पर खाना देने गया था बालक

प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने पर एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया, थाना अध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कस्बे में फ्लैग मार्च किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। हालांकि, अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता मानेंद्र प्रताप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि झंडा उनके संगठन की ओर से फहराया गया है।

दरगाह पर जो हुआ, गलत है
मेला कमेटी के अध्यक्ष सफदर जावेद ने कहा कि दरगाह पर चढ़कर झंडा फहराना गलत है। हमने अभी कोई तहरीर नहीं दी है, न ही मांगी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुुलिस-प्रशासन जो कार्रवाई करेगा, उसमें मेरा सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - पंकज लवानिया, एसीपी फूलपुर




पढ़ें- Navratri :  कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का समापन, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजते रहे जयकारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें